| Events and Activities Details |
Self Defence Training with Karate Art workshop organised by Women Cell GC JIND
Posted on 17/01/2025
कराटे आर्ट पर आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
आज राजकीय महाविद्यालय जींद में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कराटे आर्ट से आत्मरक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट धारक सुश्री सिमरन ने किया। उन्होंने छात्राओं को कराटे की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
सुश्री सिमरन ने छात्राओं को पंच ओपन हैंड पंच फ्रंट किक ब्लॉक ऑफ ओपन हैंड पंचेज आदि तकनीकों का विस्तार से अभ्यास करवाया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि शरीर के कमजोर हिस्सों को हमले से कैसे बचाया जाए और आत्मरक्षा के लिए विरोधी पर प्रभावी हमला कैसे किया जा सकता है।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि आज के समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए और किसी अन्य के सहारे की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ प्रेम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार है। आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण से प्रत्येक छात्रा को सशक्त बनाया जा सकता है ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकें।
कार्यशाला के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम ने विशेष सहयोग दिया।
|