| Events and Activities Details |
Government College Jind
PowerPoint Competition Based on English Literature on 28th Feb2025
Posted on 28/02/2025
राजकीय महाविद्यालय जींद में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में अंग्रेजी साहित्य के इतिहास पर आधारित पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक ने की उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साहित्य का विकास अंग्रेजी समाज के इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है और इसमें प्राचीन से आधुनिक काल तक हुए बदलावों की झलक परिलक्षित होती है उन्होंने बताया कि अंग्रेजी साहित्य के प्रत्येक युग का नाम किसी केंद्रीय साहित्यकार शासक या साहित्यिक आंदोलन के आधार पर रखा गया है और प्रत्येक काल की अपनी विशिष्ट विशेषताएँ होती हैं
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ शमशेर भी उपस्थित रहे हिंदी साहित्य में अपने लंबे अध्यापन अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य मानव आचरण को न केवल दर्शाता है बल्कि उसे सुंदर भी बनाता है उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि प्रतिस्पर्धाएँ उनके कौशल और क्षमताओं को निखारने में सहायक होती हैं और सफलता के लिए कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं
उप प्राचार्य डॉ मुनीश ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि अंग्रेजी साहित्य मानवीय ज्ञान और समझ को विकसित करता है तथा साहित्यिक तकनीकों शैलियों और साहित्यिक आंदोलनों से परिचय कराते हुए विभिन्न वर्गों जातियों और लिंग के लोगों के जीवन को उजागर करता है
विभागाध्यक्ष प्रो ज्योति श्योराण ने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के इतिहास को समझे बिना उसका समग्र ज्ञान संभव नहीं है उन्होंने बताया कि अंग्रेजी साहित्य का विकास सामाजिक परिवर्तन के साथसाथ होता रहा है और इसकी गहराई में उतरना आवश्यक है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा
प्रतियोगिता में नीलम एमए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान अंशु रानी एमए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा सविता अंग्रेजी ऑनर्स तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता में बीए बीए अंग्रेजी ऑनर्स एवं एमए अंग्रेजी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रतियोगिता के आयोजकों में प्रो ज्योति श्योराण डॉ विशाल रेढू डॉ नरेंद्र कुमार डॉ वेद प्रकाश और डॉ संतोष शामिल रहे निर्णायक मंडल में प्रो मुकेश रेढू और डॉ राजकमल रहे
सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें आगे भी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया
|