Events and Activities Details
Event image

Closing ceremony of Self Defence Training with Karate Art workshop organised by Women Cell


Posted on 18/01/2025

राजकीय महाविद्यालय जींद दो दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का सफल समापन राजकीय महाविद्यालय जींद में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल शारीरिक नहीं बल्कि आर्थिक मनोवैज्ञानिक और संवेगात्मक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हमारे व्यक्तित्व को मजबूत बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है। प्राचार्य ने छात्राओं को पौष्टिक भोजन और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक सिमरन ने छात्राओं को छेड़खानी जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी और सरल आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को इन तकनीकों को व्यवहार में लाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। डॉ प्रेम पूनम ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्यशाला में सीखी गई तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने से इनका वास्तविक लाभ मिल सकता है। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं की सार्थकता पर जोर दिया और छात्राओं से आत्मनिर्भरता के इस मार्ग पर आगे बढ़ने का आग्रह किया। महिला प्रकोष्ठ की टीम ने कार्यशाला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इस उपयोगी पहल के लिए महाविद्यालय प्रशासन और महिला प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया।