Events and Activities Details
Event image

Lohri festival celebration at GC Jind


Posted on 13/01/2025

राजकीय महाविद्यालय जींद में महिला प्रकोष्ठ द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण गैरशिक्षण कर्मचारी और छात्रछात्राएं पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी के अलाव जलाने से हुई। इसके पश्चात पारंपरिक गिद्दा और भांगड़ा नृत्य ने कार्यक्रम को जीवंत और उल्लासपूर्ण बना दिया। बच्चों और उपस्थित जनों के बीच रेवड़ियां और मूंगफली वितरित की गईं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सत्यवान मलिक ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशी और उत्सव लाते हैं लेकिन उनका महत्व इससे कहीं अधिक है। ये जीवन में शांति आध्यात्मिकता और उच्च मूल्यों को बढ़ावा देते हैं जिससे हम अपने जीवन को बेहतर और उद्देश्यपूर्ण बना सकते हैं। डॉ शमशेर सिंह ने लोहड़ी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए राय अब्दुला खान भट्टी उर्फ दुल्हा भट्टी की कहानी साझा की जो कमजोरों और महिलाओं की रक्षा के लिए समर्पित थे। उप प्राचार्य डॉ मुनीश ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हमें जातीयता से ऊपर उठकर समभाव और अपनापन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और सामूहिकता को बढ़ावा देता है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ प्रेम पूनम ने सभी के सहयोग और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं। इस भव्य आयोजन में सभी ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और लोहड़ी पर्व का भरपूर आनंद उठाया।